-पंचमुखी न्यूज़-
अहमदाबाद डेस्क। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 60 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 25 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। सैकड़ों लोग लापता हैं। गुजरात सरकार के मंत्री बृजेश मेरजा ने पहले 35 लोगों की मौत की बात कही थी। बाद में उन्होंने भी 60 मौतों की पुष्टि की.रेस्क्यू के लिए वायुसेना के गरुड़ कमांडो रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी इस समय केवड़िया में हैं। बताया जा रहा है कि वे भी मोरबी जाएंगे।
गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) को केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। माच्छू नदी पर नवनिर्मित केबल पुल तीन दिन पहले खोला गया था। हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे। ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे। इस हादसे में करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका है।
इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
Very good. Real time. Real news.