– डॉ अरुण कुमार मयंक –
पटना स्टेट डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाईटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़े बदलाव किए हैं।
बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद और पार्टी के वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी का भी कद-पद बढ़ा दिया गया है। त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश कुमार समेत कुल 22 नाम हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
सबसे खास बात यह कि ललन सिंह के कई करीबिय़ों की छुट्टी कर दी गई है। नीतीश कुमार की टीम से गिरिधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गुलाम रसूल बलियावी, दशई चौधरी, आर पी मंडल, विजय कुमार मांझी, राजकुमार शर्मा, कमर आलम, धनंजय सिंह और हर्षवर्धन को आउट कर दिया गया है। वहीं रविन्द्र प्रसाद सिंह, संजय वर्मा को इस बार सचिव की जिम्मेदारी नहीं दी गई। इनकी जगह विद्या सागर निषाद और मो. निसार को जगह दी गई है।
संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, मगंनी लाल मंडल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा परवीन, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र, इंजीनियर सुनील और राज सिंह मान को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।
राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय संजय कुमार और मोहम्मद निसार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, पूर्व विधायक राजीव रंजन को जेडीयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। आलोक कुमार सुमन को फिर से जेडीयू का कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।